Royal Enfield Flying Flea C6 और Himalayan 750 का जबरदस्त डेब्यू, Himalayan 750 से दिखेगी दमदार स्टाइल और पावर

दुनिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल शो EICMA 2025 इस साल 4 से 9 नवंबर तक मिलान, इटली में होने जा रहा है। इस बार मंच पर इंडियन टू-व्हीलर कंपनियां भी खूब धमाल मचाने वाली हैं। बता दें कि रॉयल एनफील्ड से लेकर हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, नॉर्टन और BMW तक अपने नए मॉडल और कॉन्सेप्ट के साथ दुनिया को चौंकाने की तैयारी में हैं।

Royal Enfield की नई पेशकशें

रॉयल एनफील्ड पहली बार अपनी प्रोडक्शन-रेडी इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 पेश करेगी। इसकी रेंज 100 से 150 किमी तक होगी। इसके अलावा, कंपनी की हिमालयन 750 का भी डेब्यू हो सकता है जिसमें दमदार 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा।

Hero MotoCorp का नया फ्लैगशिप

Also Read:
Hornet 2.0: 184.4cc का इंजन, 17.3 PS पावर और स्ट्रीटफाइटर लुक, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और स्पोर्टी लुक – Hornet 2.0 तैयार

हीरो मोटोकॉर्प भी यहां अपनी नई फ्लैगशिप Xpulse 421 ग्लोबल लेवल पर पेश करेगी जो सीधे RE Himalayan 450 और KTM 390 Adventure R को टक्कर देगी। इसमें नया 421cc लिक्विड-कूल्ड इंजन और एडवेंचर-फ्रेंडली फीचर्स होंगे।

TVS की नई एडवेंचर बाइक

टीवीएस भी अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX 300 लाने को तैयार है। इसमें 299cc लिक्विड-कूल्ड इंजन, 35 bhp पावर और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसके अलावा सुपरमोटो-स्टाइल वाली Apache RTS X भी यहां प्रोडक्शन फॉर्म में दिखाई जा सकती है।

Also Read:
Dominar 400 लॉन्च: स्मार्ट फीचर्स और मस्कुलर डिज़ाइन का जलवा, LED हेडलैंप और मस्कुलर लुक का कमाल

Norton और BMW की नई पेशकशें

नॉटर्न आगामी 4 नवंबर को एक नई प्रीमियम बाइक लॉन्च करेगी। फिलहाल टीजर में सिर्फ शार्प टेल लाइट डिजाइन दिखा है। हालांकि, डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों ही हाई-क्लास होने की उम्मीद है।

बीएमडब्ल्यू अपनी मोस्ट-अवेटेड F 450 GS का प्रोडक्शन वर्जन पेश करेगी जिसे भारत में TVS बनाएगी। यह बाइक 48 hp पावर, सिर्फ 175 किलो वजन और एडवेंचर राइडिंग के लिए बेहतरीन सेटअप के साथ आएगी।

Also Read:
Hero Xtreme 125R: खतरनाक लुक और 66 kmpl माइलेज वाली नई बाइक धमाका, लंबी ट्रिप्स या शहर की ट्रैफिक, Hero Xtreme 125R हर जगह धमाल

यह लेख केवल सूचना के लिए है। किसी भी निर्णय से पहले स्वयं शोध करें। लेखक या प्रकाशक नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment